ग्यारसपुर: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने जताया संदेह
विदिशा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक को ग्यारसपुर से गंभीर हालत में यहां रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सूरज ठाकुर पिछले कई दिनों से बीमार थे और पहले ग्यारसपुर के अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।