धार: मांडु के चतुर्भुज राम मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर हुईं शामिल
Dhar, Dhar | Jul 10, 2025 धार जिले के मांडू स्थित चतुर्भुज श्री राम मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज ने ब्रह्मलीन पूज्य साकेत वासी महंत रामनारायण दास जी और महंत त्रिलोकी दास जी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया।