धार: धार के व्यापारी के साथ हुई धोखाधड़ी, नासिक के दलाल ने गेहूं लेकर ₹30 लाख नहीं दिए
Dhar, Dhar | Jul 10, 2025 गेंहू खरीदकर बेचने के नाम पर धार के व्यापारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधडी हुई है। नासिक निवासी आरोपी दलाल ने फोन पर व्यापारी को बातों में अच्छे मुनाफे का लालच देकर गेहूं मंगाए थे, पहले कुछ माह तक दलाल ने समय पर रुपये लौटाए। किंतु बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।