धार: गुरु पूर्णिमा पर धार के नित्यानंद आश्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhar, Dhar | Jul 10, 2025 धार। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को नित्यानंद आश्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु आश्रम पहुंचने लगे थे और शाम 5 बजे तक दर्शन-पूजन का क्रम लगातार जारी रहा।आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और अपने गुरुओं के प्रति आस्था प्रकट की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।