इछावर: सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में डांडिया महोत्सव, छह क्विंटल खीर का भोग लगाया गया
सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में राधा नाम संकीर्तन के साथ भव्य डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। छह क्विंटल से अधिक खीर का भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी में बांटी गई। श्रीकृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।