रामपुर: ग्राम मोतीपुरा में 20 जुलाई को फोर व्हीलर की टक्कर से हुए स्कूटी सवार 60 वर्षीय घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Rampur, Rampur | Jul 26, 2024 थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम भुबरा मसवासी निवासी 60 वर्षिय भगवत सरन और जय सिंह दोनों दादा पौते 20 जुलाई को मंडी से स्कूटी पर सब्ज़ी लेकर घर लौट रहे थे। ग्राम मोतीपुरा में तेज रफ्तार फोरवीलर ने टक्कर मार दी। हादसे में जयसिंह की मौके पर मौत हो गई। दादा की पांच दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।