रामपुर: भोट टोल टैक्स के पास बाइक सवार युवक के हेलमेट में कीड़ा घुसने से बाइक सवार बाइक से नीचे गिरकर हुआ गम्भीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Jul 26, 2024 थाना भोट क्षेत्र के टोल टैक्स के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक के हेलमेट में कीड़ा घुस जाने से बाइक सवार बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गया। बाइक सवार के घायल होने की खबर पर पहुंची एन एच ए आई की टीम ने घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है, जहां पर घायल बाइक सवार युवक का इलाज चल रहा है।