रामपुर: कलेक्ट्रेट में एक महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Rampur, Rampur | Jul 26, 2024 रामपुर के कलेक्ट्रट में शुक्रवार को एक महिला ने अचानक जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को तुरंत ही पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी जा चुकी है।