बसेड़ी: बसेड़ी थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 235 पव्वे शराब जब्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Baseri, Dholpur | Apr 14, 2024 धौलपुर जिले की बसेड़ी थाना पुलिस ने थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में अवैध शराब के मामले में आरोपी चंद्रशेखर निवासी गोटे का पुरा थाना बसेड़ी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को आरोपी के पास से अवैध देसी शराब के 235 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।