नवाबगंज: बाराबंकी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा- भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित कर रहे बहुरूपिए
बाराबंकी में जिला अस्पताल परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गो-रक्षा जनजागरण यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ बहुरूपिए भगवा चोला पहनकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।