रायसेन: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी
Raisen, Raisen | Apr 17, 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रायसेन द्वारा गुरुवार रात 9 बजे के आसपास जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल संचालन का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही शैक्षणिक स्टाफ दोपहर 1:30 बजे तक व