धौलपुर: फर्जी बैंक बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी को रेलवे स्टेशन से निहालगंज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
निहालगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से ठगी करके भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। निहालगंज थाना पुलिस के मुताबिक पीड़ित के द्वारा खुद के द्वारा बनाई गई बैंक से लोन का झांसा देकर ठगी का मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी वारदात के बाद आरोपी ट्रेन के जरिए भाग रहा था। जिसे रेलवे पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है।