Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बालाघाट: कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा छह माह से फरार स्थायी वारंटी, बस स्टैंड से भागने की कोशिश नाकाम

Balaghat, Balaghat | Jan 31, 2026
कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए छह माह से फरार स्थायी वारंटी प्रभुदयाल सेन को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। शाम करीब 5 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बालाघाट द्वारा धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम में स्थायी वारंट जारी था। 31 जनवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस ने गिरफ्तार किया।

MORE NEWS

#बालाघाट में ‘माई भारत’ अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
 युवाओं ने समझी खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली

            युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माई भारत’ (MY Bharat) पोर्टल के अंतर्गत बालाघाट जिले में 5 दिवसीय पायलट अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Program-ELP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), रबी विपणन वर्ष की तैयारियों तथा खाद्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था।

            कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मैदानी स्तर पर शासकीय कार्यप्रणाली समझाने के लिए विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया। इसमें गोंगलाई वेयरहाउस, खुर्सोड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (PDS Shop) तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, खुर्साड़ी का दौरा शामिल रहा। इस दौरान युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली, भंडारण व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

          कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी एवं प्रतिभागियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी गतिविधियों का समयबद्ध संचालन किया गया। अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन, प्रबंधन एवं क्रियान्वयन में खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से श्री सुनील किरार (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी), श्री पहल सिंह वलाड़ी (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) तथा श्री उत्सव वर्मा (AG-3) ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने और युवाओं का मार्गदर्शन करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

            कार्यक्रम के समापन अवसर पर जी.एस. धुर्वे ने तीनों प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

#CMMadhyaPradesh #foodsuppliesmp #JansamparkMP

#बालाघाट में ‘माई भारत’ अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं ने समझी खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माई भारत’ (MY Bharat) पोर्टल के अंतर्गत बालाघाट जिले में 5 दिवसीय पायलट अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Program-ELP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), रबी विपणन वर्ष की तैयारियों तथा खाद्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मैदानी स्तर पर शासकीय कार्यप्रणाली समझाने के लिए विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया गया। इसमें गोंगलाई वेयरहाउस, खुर्सोड़ी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (PDS Shop) तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, खुर्साड़ी का दौरा शामिल रहा। इस दौरान युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली, भंडारण व्यवस्था एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी एवं प्रतिभागियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी गतिविधियों का समयबद्ध संचालन किया गया। अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन, प्रबंधन एवं क्रियान्वयन में खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से श्री सुनील किरार (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी), श्री पहल सिंह वलाड़ी (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी) तथा श्री उत्सव वर्मा (AG-3) ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने और युवाओं का मार्गदर्शन करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जी.एस. धुर्वे ने तीनों प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। #CMMadhyaPradesh #foodsuppliesmp #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

#बालाघाट
एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
शासकीय शंकर साव पटेल कला, वाणिज्य एवं विधि महाविद्यालय वारासिवनी, जिला बालाघाट में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. रक्षा निकोसे के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्णा पराते के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा तथा आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से कोलकाता में आयोजित मुख्य समारोह का प्रसारण देखा गया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सभी प्रतिभागियों ने सुना। इसके पश्चात श्री प्रकाश कठाने के सहयोग से उपस्थित महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को विभिन्न योगाभ्यास एवं प्राणायाम गतिविधियां कराई गईं। इनमें भ्रामरी, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति जैसी महत्वपूर्ण योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रक्षा निकोसे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हो सके। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्णा पराते ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को योग अपनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में श्रीमती सरिता नागवंशी, श्रीमती टीना बिसेन, श्री डी.एल. एड़े, श्री राजेश तुमरामे, श्री संतोष त्रिवेदी, श्री महेन्द्र कुमार डोंगरे, श्री संतोष गोखले, श्रीमती रश्मिबाला पारधी, श्रीमती चिन्तामणी अवरिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

#CMMadhyaPradesh #Ayush_MP #YogaForHealthyAgeing
#IDY2026 #jail_department #JansamparkMP

#बालाघाट एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शासकीय शंकर साव पटेल कला, वाणिज्य एवं विधि महाविद्यालय वारासिवनी, जिला बालाघाट में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. रक्षा निकोसे के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्णा पराते के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा तथा आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से कोलकाता में आयोजित मुख्य समारोह का प्रसारण देखा गया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सभी प्रतिभागियों ने सुना। इसके पश्चात श्री प्रकाश कठाने के सहयोग से उपस्थित महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को विभिन्न योगाभ्यास एवं प्राणायाम गतिविधियां कराई गईं। इनमें भ्रामरी, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति जैसी महत्वपूर्ण योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। अपने संबोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रक्षा निकोसे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास हो सके। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री कृष्णा पराते ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को योग अपनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में श्रीमती सरिता नागवंशी, श्रीमती टीना बिसेन, श्री डी.एल. एड़े, श्री राजेश तुमरामे, श्री संतोष त्रिवेदी, श्री महेन्द्र कुमार डोंगरे, श्री संतोष गोखले, श्रीमती रश्मिबाला पारधी, श्रीमती चिन्तामणी अवरिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #Ayush_MP #YogaForHealthyAgeing #IDY2026 #jail_department #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

#बालाघाट
लालबर्रा महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं समय प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के परिपालन में शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं समय प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय प्रबंधन के महत्व को समझाना था।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता मेश्राम के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन कर्तल ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे ने कहा कि विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सामंजस्य स्थापित करते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण करने और सकारात्मक कार्यशैली अपनाने से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है तथा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।

मुख्य अतिथि प्रो. सुखचन्द ऐड़े, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट ने अपने उद्बोधन में सकारात्मक सोच, धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुरूप कार्य करने तथा अनावश्यक तनाव से बचने की सलाह दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता मेश्राम ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सदैव सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहना चाहिए। उन्होंने योग एवं प्राणायाम को मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए नियमित अभ्यास करने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक अहिरवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती भूमेश्वरी ठाकरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. निर्मल कीर्ति गेडाम, डॉ. देवराज चैरे, श्रीमती संध्या भलावे, डॉ. आशा कारे, श्रीमती अनिभा शरणागत, डॉ. आरती विश्वकर्मा, श्री व्यंकट नागपुरे, श्रीमती सरिता ऐड़े, श्री पीतम मुरते, श्रीमती वंदना कुर्वे, श्री मिनेश पंचेश्वर, श्री निशांत तलवरे सहित महाविद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

#CMMadhyaPradesh  #schooleducation  #JansamparkMP

#बालाघाट लालबर्रा महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं समय प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के परिपालन में शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं समय प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय प्रबंधन के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता मेश्राम के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन कर्तल ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे ने कहा कि विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सामंजस्य स्थापित करते हुए अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर कार्य पूर्ण करने और सकारात्मक कार्यशैली अपनाने से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है तथा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। मुख्य अतिथि प्रो. सुखचन्द ऐड़े, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालाघाट ने अपने उद्बोधन में सकारात्मक सोच, धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुरूप कार्य करने तथा अनावश्यक तनाव से बचने की सलाह दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ. संगीता मेश्राम ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सदैव सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों में संलग्न रहना चाहिए। उन्होंने योग एवं प्राणायाम को मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए नियमित अभ्यास करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक अहिरवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती भूमेश्वरी ठाकरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. निर्मल कीर्ति गेडाम, डॉ. देवराज चैरे, श्रीमती संध्या भलावे, डॉ. आशा कारे, श्रीमती अनिभा शरणागत, डॉ. आरती विश्वकर्मा, श्री व्यंकट नागपुरे, श्रीमती सरिता ऐड़े, श्री पीतम मुरते, श्रीमती वंदना कुर्वे, श्री मिनेश पंचेश्वर, श्री निशांत तलवरे सहित महाविद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। #CMMadhyaPradesh #schooleducation #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

#बालाघाट
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रातःकाल विद्यालय के आवासीय मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे के मार्गदर्शन एवं खेल शिक्षक श्री अर्जुन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। योगाभ्यास की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से की गई, जिसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन तथा त्रिकोणासन प्रमुख रहे। इसके पश्चात बैठकर किए जाने वाले आसनों में वज्रासन, वक्रासन एवं भद्रासन का अभ्यास कराया गया। वहीं लेटकर किए जाने वाले आसनों में भुजंगासन, सेतुबंधासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन तथा शवासन का अभ्यास किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।

योगासनों के बाद प्राणायाम सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अनुलोम-विलोम, शीतली तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात ध्यान संबंधी योगिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक शांति और एकाग्रता के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम के लाभों, उनके सही अभ्यास की विधि तथा योगाभ्यास करने के उचित समय एवं तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ किया गया।

#CMMadhyaPradesh #Ayush_MP #YogaForHealthyAgeing 
#IDY2026  #jail_department  #JansamparkMP

#बालाघाट पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बालाघाट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रातःकाल विद्यालय के आवासीय मैदान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे के मार्गदर्शन एवं खेल शिक्षक श्री अर्जुन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। योगाभ्यास की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से की गई, जिसके बाद खड़े होकर किए जाने वाले विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इनमें ताड़ासन, वृक्षासन तथा त्रिकोणासन प्रमुख रहे। इसके पश्चात बैठकर किए जाने वाले आसनों में वज्रासन, वक्रासन एवं भद्रासन का अभ्यास कराया गया। वहीं लेटकर किए जाने वाले आसनों में भुजंगासन, सेतुबंधासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन तथा शवासन का अभ्यास किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। योगासनों के बाद प्राणायाम सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अनुलोम-विलोम, शीतली तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात ध्यान संबंधी योगिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मानसिक शांति और एकाग्रता के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम के लाभों, उनके सही अभ्यास की विधि तथा योगाभ्यास करने के उचित समय एवं तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ किया गया। #CMMadhyaPradesh #Ayush_MP #YogaForHealthyAgeing #IDY2026 #jail_department #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

#बालाघाट
एपीसी ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभागों की समीक्षा की
खरीफ फसलों के उत्पादन बढ़ाने एवं विभागीय योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

 कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) श्री के.सी. गुप्ता ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, किसानों को उर्वरक उपलब्धता, मत्स्य उत्पादन, पशुपालन योजनाओं एवं विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बालाघाट जिला मुख्यालय से आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री क्षितिज कराड़े, सहायक संचालक मत्स्य सुश्री पूजा रोगड़े, कॉपरेटिव बैंक के सीईओ श्री अभिनव सिंह बघेल तथा उप संचालक पशुपालन डॉ. घनश्याम परते उपस्थित रहे। इसके अलावा जबलपुर एवं सागर संभाग के कलेक्टर एवं संभागायुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त श्री गुप्ता ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को समय पर और आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई किसान अतिरिक्त उर्वरक की मांग करता है तो उसे रोकने के बजाय उसकी आवश्यकता का कारण जानकर उचित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।

श्री गुप्ता ने जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किसानों को सोयाबीन जैसी कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे धान आधारित खेती के क्षेत्रफल में संतुलन आएगा तथा जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त ने मत्स्य अधिकारियों को मछली उत्पादन गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मत्स्य उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं। ऐसे में पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न जिलों में संचालित केज कल्चर परियोजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान श्री गुप्ता ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति के निर्देश दिए। कुछ जिलों में लखपति गौपालक दीदी योजना एवं क्षीरधारा ग्राम योजना की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं पर विशेष ध्यान देने और परिणामोन्मुखी कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए तथा विभागीय गतिविधियों में तेजी लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि खरीफ सीजन प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है l वहीं सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP #mp_husbandry #minmpkrishi #minprdd

#बालाघाट एपीसी ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुपालन विभागों की समीक्षा की खरीफ फसलों के उत्पादन बढ़ाने एवं विभागीय योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) श्री के.सी. गुप्ता ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में खरीफ सीजन की तैयारियों, किसानों को उर्वरक उपलब्धता, मत्स्य उत्पादन, पशुपालन योजनाओं एवं विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बालाघाट जिला मुख्यालय से आयोजित इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर श्री मृणाल मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री क्षितिज कराड़े, सहायक संचालक मत्स्य सुश्री पूजा रोगड़े, कॉपरेटिव बैंक के सीईओ श्री अभिनव सिंह बघेल तथा उप संचालक पशुपालन डॉ. घनश्याम परते उपस्थित रहे। इसके अलावा जबलपुर एवं सागर संभाग के कलेक्टर एवं संभागायुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त श्री गुप्ता ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को समय पर और आवश्यकता अनुसार खाद प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई किसान अतिरिक्त उर्वरक की मांग करता है तो उसे रोकने के बजाय उसकी आवश्यकता का कारण जानकर उचित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। श्री गुप्ता ने जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किसानों को सोयाबीन जैसी कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे धान आधारित खेती के क्षेत्रफल में संतुलन आएगा तथा जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान कृषि उत्पादन आयुक्त ने मत्स्य अधिकारियों को मछली उत्पादन गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मत्स्य उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं। ऐसे में पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभिन्न जिलों में संचालित केज कल्चर परियोजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान श्री गुप्ता ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति के निर्देश दिए। कुछ जिलों में लखपति गौपालक दीदी योजना एवं क्षीरधारा ग्राम योजना की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं पर विशेष ध्यान देने और परिणामोन्मुखी कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसानों, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए तथा विभागीय गतिविधियों में तेजी लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि खरीफ सीजन प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है l वहीं सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_husbandry #minmpkrishi #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

बालाघाट: कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा छह माह से फरार स्थायी वारंटी, बस स्टैंड से भागने की कोशिश नाकाम - Balaghat News