बेगूसराय: पहलगाम आतंकवादी घटना के विरोध में पैगामे अमन कमिटी ने कैंटीन चौक पर कैंडल मार्च निकाला
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना के विरोध में कैंटीन चौक पर पैगाम में अमन कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार की शाम 7:00 बजे कैंडल मार्च निकाला. इस दौरान पैगाम में अमन कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अहसन ने कहा कि भारत सरकार को आतंकवाद का कमर तोड़ना होगा. इस मौके पर डॉक्टर संजय कुमार समेत अन्य मौजूद थे.