बेगूसराय: कारगिल भवन में DM के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन, 61 मामलों की सुनवाई हुई
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां कुल 61 मामलों की सुनवाई हुई. इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह ने एक-एक मामलों को सुनते हुए संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया.