बेगूसराय: SP कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक CID ने की समीक्षा बैठक, कई निर्देश दिए
एसपी कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी के बीच मोबाइल और लैपटॉप का वितरण भी किया गया. इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक सीआईडी ने कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने सूचना तंत्र को मजबूत करने का काम करें. इस मौके पर एसपी मनीष समेत अन्य मौजूद थे.