बेगूसराय: जिला नियोजनालय ने ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित किया, 20 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में शुक्रवार की सुबह 11:00 से जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जहां कुल 20 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि जिला नियोजनालय द्वारा प्रत्येक महीने जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है.