पटियाली: पटियाली में वैश्य महासभा की बैठक, चौधरी सारांश पवन वार्ष्णेय बने नगर अध्यक्ष
पटियाली में भारतीय वैश्य महासभा की बैठक अनुराग वार्ष्णेय के आवास पर हुई। मुख्य अतिथि रवि प्रकाश अग्रवाल रहे। समाज की एकता, संगठन मजबूती और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया गया। इस दौरान चौधरी सारांश पवन वार्ष्णेय को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही 9-10 मई को एटा में वैवाहिक परिचय सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई।