बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन से चोरी के 3 फोन के साथ 3 चोर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 28, 2024 आरपीएफ ने 3 चोरों को 3 चोरी की मोबाइल के साथ बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरपीएफ टीम स्टेशन पर बुधवार को देर रात्रि गश्त कर रही थी, तभी रेल पुलिस को सफलता हाथ लगी। पूछ-ताछ के क्रम में मोबाइल चोरी की बात स्वीकार किया।