बक्सर: बक्सर में धनसोई के युवक की हत्याकांड में 4 लोगों पर नगर थाने में एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Mar 28, 2024 बक्सर में डीएवी स्कुल के सामने युवक की हत्या के बाद नगर थाना में मृतक के भाई ने अपना आवेदन दिया है। इसमें द्वारिका पांडेय, नेहा पांडेय, मिथिलेश पांडेय तथा उनकी पत्नी को नामजद किया गया है। आवेदन मिलने के बाद घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया एफआईआर दर्ज कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।