बक्सर: बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई, 16 मामलों में हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Mar 28, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा गुरूवार को लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई बक्सर स्थित कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी की गई। कुल 16 मामलों में सुनवाई की गई। जिसमें 16 लोक शिकायत अधिकार निवारण से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। 16 लोक शिकायत अधिकार निवारण मामलों में से 05 मामलों का निष्पादन डीएम द्वारा किया गया।