हिलसा: हिलसा में रक्तदान शिविर का आयोजन, एसडीओ ने किया उद्घाटन
Hilsa, Nalanda | Sep 16, 2026 हिलसा। प्रखंड कार्यालय कॉलोनी स्थित आरसीएम पिकअप सेंटर में बुधवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उप जिला शाखा हिलसा के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हिलसा के एसडीओ अमित कुमार पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। सुबह 11:30 बजे से आयोजित शिविर में महिला एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।