मिर्ज़ापुर: कठिनई गांव में बेटे की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई के लिए पिता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा शिकायती पत्र
पड़री थाना क्षेत्र के कठिनई गांव के पिता-पुत्र ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी को पत्र सौंपकर पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग किया। प्रार्थना पत्र देने वाले अशोक कुमार सरोज ने कहा कि उनका बेटा सुजीत कुमार सरोज 18 जनवरी की सुबह दस बजे के करीब घर से केराना का सामान लेने निकला था। रास्ते में रोक कर विपक्षियों मारा पीटा। घर आने पर बेटे ने जानकारी दिया।