गोरखपुर: गोरखपुर के एसएसपी और नगर आयुक्त ने त्योहारों के मद्देनज़र यातायात और पार्किंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया
आज दिनांक 03 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर और नगर आयुक्त गोरखपुर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात और पार्किंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पार्किंग स्थलों और इंदिरा बाल विहार परिसर में अधिकारियों ने पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।