सीतापुर: नटौरा में खेत की मेड़ बनाने को लेकर विवाद में दबंगों ने दो सगे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, उपचार जारी
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नटौरा गांव में खेत की मेड बनाने के दौरान हुए विवाद में दबंगों ने दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर अवस्था के चलते घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है। मामले की तहकीकात पुलिस के द्वारा जारी है।