फर्रुखाबाद: गांव बरौन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला हुई घायल, जिला अस्पताल लोहिया में कराया गया भर्ती
थाना मऊदरवाजा के गांव कुइयाबूट निवासी 45 वर्षीय पूनम पत्नी धर्मेंद्र अपने बेटे के साथ बाइक से किसी काम से जा रही थी। तभी गांव बरौन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई।स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट हैं।