महरौनी: थाना बानपुर क्षेत्र के निवासी पति ने पत्नी को मायके भेजकर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामला संदिग्ध होने पर जांच शुरू
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पति ने अपनी पत्नी को मायके भेज कर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त मामले में पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही मौत की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर बानपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।