प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई, 828 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना प्रतापगढ़ ने कार्रवाई करते हुए 828 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्