कुलपहाड़: सुगिरा–कुलपहाड़ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान बाल-बाल बचा
पनवाड़ी से कुलपहाड़ की ओर जा रहा एक किसान का ट्रैक्टर-ट्रॉली सुगिरा के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक किसान बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में किसान अनाज लदा हुआ था, जो पलटने के बाद सड़क पर बिखर गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।