शेखपुरा: सुमका गांव में काम करने के दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती
सुमका गांव में काम करने के दौरान विद्युत तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान चकआगबिल गांव के रहने वाले गोवर्धन पासवान के रूप में की गई है। तार बनाने के लिए पोल पर चढ़ रहा था इसी दौरान करेंट की चपेट में आ गया।