*शिवमंदिर में शिवलिंग में तोड़फोड़ व ग्राइंडर से काटने के आरोप को लेकर आक्रोश*
*एएसपी, डीएसपी व सीआई सहित पुलिस का जाब्ता किया गया तैनात*
*थेकड़ा के पास पीपल के पेड़ के नीचे शिव परिवार की में मूर्ति तोड़फोड़ के आरोप को लेकर आक्रोश*
====
*कोटा मे थेकड़ा पुलिया के पास पीपल के पेड़ के नीचे शिव परिवार की मूर्ति में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए लोगों ने आक्रोश जताया,,,
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी और मौके पर लोगों को शांत रहने की अपील की गई,,
एडिशनल एसपी, डीएसपी व सीआई सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही जांच करके गुनहगारों को गिरफ्तार किया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी,,
हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Ladpura, Kota | Nov 25, 2026