बेगूसराय: बेगूसराय में चोरों ने महिला को घर में बंधक बनाकर की चोरी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
बेगूसराय में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखाई दिए। फुलवरिया थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गृहस्वामी की पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।