चंदौसी: थाना बनियाठेर प्रभारी बोविंद कुमार ने आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभा यात्रा को लेकर संचालकों के साथ की बैठक
बनियाठेर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर बुधवार शाम बनियाठेर थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी बोविंद कुमार ने शोभायात्रा समितियों और डीजे संचालकों को निर्धारित अनुमति के तहत ही आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीजे की ऊंचाई, ध्वनि और शोभायात्रा के मार्ग पर विशेष ध्यान देने को कहा