राघोगढ़: किसानों से अधिक सैंपल लेने पर कलेक्टर ने रामनगर के सर्वेयर को किया बर्खास्त, आदेश जारी
Raghogarh, Guna | Apr 30, 2026 गुना जिले में समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रो पर सभी व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। 30 अप्रैल को जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे ने बताया, राघोगढ़ के रामनगर गांव में राम वेयरहाउस की सर्वेयर मिथुन मीणा द्वारा किसानों से अधिक मात्रा में सैंपल लिया, लापरवाही पर कलेक्टर ने शाम को आदेश जारी कर सर्वेयर मिथुन मीणा की सेवा समाप्त कर बर्खास्त कर दिया है।