पटना ग्रामीण: विधानसभा सभागार में स्मृति समारोह का आयोजन, विधायक संजीव चौरसिया की माँ को श्रद्धांजलि दी गई
आर ब्लॉक के पास स्थित विधानसभा सभागार में रविवार शाम करीब 4 बजे पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की धर्मपत्नी और दीघा विधायक संजीव चौरसिया की मां स्वर्गीय कमला देवी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय कमला देवी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।