हमीरगढ़: मंगरोप पुलिस ने अवैध बजरी पर की कार्रवाई, नदी क्षेत्र से बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक फरार
हमीरगढ़। मंगरोप क्षेत्र में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ मंगरोप थाना पुलिस का अभियान लगातार जारी है।इसी क्रम में मंगलवार देर शाम पुलिस ने थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा नदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।हालांकि पुलिस कार्रवाई की भनक एवं दूर से पुलिस जीप आते देख चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार।