पटियाली: गंजडुंडवारा के निदा पब्लिक स्कूल में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
गंजडुंडवारा नगर स्थित मोहल्ला आवाजी के निदा पब्लिक स्कूल में सोमवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय प्रबंधक तारिक महमूद ने छात्र-छात्राओं को डॉ. कलाम के जीवन, वैज्ञानिक उपलब्धियों और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेकर शिक्षा व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।