पटेरा: पटेरा नगर की सड़कें गढ्ढे में तब्दील, कष्टदायी हुए मार्ग, विकास के दावों की खुली पोल
Patera, Damoh | Sep 27, 2026 नगर परिषद पटेरा अंतर्गत समूचे पटेरा नगर और आसपास की सड़कें गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है,जगह जगह मार्ग क्षतिग्रस्त और जर्जर होने से आमजन और वाहन चालक परेशान हैं, सड़क के गढ्ढो ने विकास के दावों की पोल खोल दी और जमीनी हकीकत बयान कर रहे हैं।पटेरा नगर परिषद के कई प्रमुख वार्डो की सड़कों की स्थिति इतनी दयनीय है कि उनमें चलना मुश्किल हो रहा है।