उरई: मोहल्ला रामनगर में महिला के घर पर कुछ लोगों ने किया अवैध कब्जा, पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई
Orai, Jalaun | Apr 15, 2026 बुधवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर महिला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ला रामनगर में बने उसके घर में कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया और इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है।