रफीगंज: रफीगंज में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा का सम्मान, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
रफीगंज शहर के कासमा रोड स्थित एक भवन में मंगलवार संध्या 5:30 में भाजपा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव मनोनीत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार साव ने किया।