राजपुर: शाला प्रवेश उत्सव में विधायक ने मंच व्यवस्था पर लगाई फटकार
बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव के दौरान उस समय माहौल गर्मा गया, जब सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा मंच की बैठक व्यवस्था को लेकर नाराज़ हो गईं। विधायक ने मंच के सामने रखे नेमप्लेट को खुद उठाकर किनारे कर दिया और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा संगठन के जिला महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने भी व्यवस्था पर न