कैंपियरगंज: कैम्पियरगंज, पीपीगंज, जंगल कौड़िया सहित तमाम जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
कैम्पियरगंज पीपीगंज जंगल कौड़िया सहित तमाम जगहों पर भारी बारिश को देखते और कड़क के साथ बिजली गिरने की आशंका जाहिर करते हुए मौसम विभाग के एलर्ट करने पर, आपदा विभाग ने सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी, कहा कि बहुत जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकले, क्योकि तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने को लेकर एलर्ट किया गया है।