कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र सहित दो थाना प्रभारी का एसएसपी ने किया बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर तबादला
बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिले के कप्तान डॉक्टर गौरव ने दो थाना प्रभारी का तबादला किया है, इसके तहत थाना अध्यक्ष पीपीगंज के उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह का थाना अध्यक्ष बांसगांव में तबादला किया गया, साथ ही उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह थाना अध्यक्ष बांसगांव को थाना अध्यक्ष पीपीगंज स्थानांतरित किया गया।