कैंपियरगंज: कैंपियरगंज पीपीगंज जंगल कौड़िया के बगल से होकर गुजरने वाली राप्ती नदी का नेपाल के पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ा जलस्तर
कैंपियरगंज से पीपीगंज जंगल कौड़िया के बगल से होकर गुजरने वाली राप्ती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है, नेपाल के द्वारा छोड़े गए पानी और लगातार हो रही बारिश के कारण राप्ती सहित कई नदियों का जलस्तर वार्निंग जोन से ऊपर बह रहा है, राप्ती नदी 24 से 48 घण्टे में डेंजर जोन को भी पार कर जाएगी, आपदा विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।