फिरोज़ाबाद: पचवान स्थित CNG पंप के पास बीच बचाव कराने पर कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडे से पीटा
फ़िरोज़ाबाद के गांव दौलतपुर निवासी अमन खान को बीच बचाओ कराना उस समय महंगा पड़ गया। ज़ब गांव पचवान स्थित CNG पम्प के पास टेम्पो चालक और इको चालक के बीच गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हो गया। जिसको लेकर अमन खान ने टेम्पो चालक का पक्ष लेते हुये बीच बचाओ करा था। जिसको लेकर इको कार सवार लोगो ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मामले को लेकर पीड़ित ने केस दर्ज करा दिया है।