फिरोज़ाबाद: ओझा नगर नगला करन सिंह में पदम प्रभु जिनालय के भूमि पूजन में सदर विधायक मनीष असीजा ने रखी नींव की पहली ईंट
ओझा नगर, नगला करन सिंह में श्री 1008 पदम प्रभु जिनालय के निर्माण का भूमि पूजन सोमवार दोपहर दो बजे क़रीबन सदर विधायक मनीष असीजा की उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ। उन्होंने मंदिर की नींव की प्रथम ईंट रखी। समारोह में समाज के प्रमुख गणमान्यजन व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंदिर निर्माण को सभी ने धर्म व संस्कृति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।