फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोर के पास 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात
सोमवार सुबह सात बजे क़रीबन घटना में 18 वर्षीय युवती ने कोल्ड स्टोरेज के पास फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका शीतल पुत्री प्रहलाद, निवासी ग्राम कुढरा, थाना रूरा, अपने पिता के साथ थाना सिरसागंज क्षेत्र एसकेडी कोल्ड स्टोरेज में रहती थी।