फिरोज़ाबाद: रविदास नगर सेलई में किराये के मकान में रह रही महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के समय घर पर नहीं था पति
मूलरूप से वजीपुर मटसेना निववासी खुशबू पत्नी दिलीप थाना रामगढ क्षेत्र रविदास नगर सेलई में किराये के मकान में अपने पति संग रह रही थी। पति उसका ट्रक ड्राइवर था वह घर पर नहीं था। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि दो बजे करीबन उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी।