फिरोज़ाबाद: गांव दताबली में शादी समारोह में गाड़ी साइड में खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दताबली में शादी समारोह में लाठी डंडो से खूब मारपीट हुई है। बताया जाता है गाड़ी खड़ी करने को लेकर लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के लोगों में बिवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों जमकर मारपीट हो गयी। घटना में दोनों पक्षों कि तरफ से 5 लोग घायल हुये है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।