औड़िहार में गंगा किनारे माँ दुर्गा मंदिर के नए सिरे से जीर्णोद्धार के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की प्राण श-प्रतिष्ठा और अन्य वैदिक कार्यक्रमों का शुक्रवार को भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र सहित दूरदराज से आए श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इस दौरान काशी से आए ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन प्रक्रिया संपन्न कराई।